logo

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में हल्ला बोल कार्यक्रम, दिल्ली में BJP मुख्यालय पर आप का धरना

aap4.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आप की ओऱ से देशभर में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आप कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और ED व CBI का दुरुपयोग बंद करो, केजरीवाल को रिहा करो आदि के नारे लगाये। मिली खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ है।  आप नेता संजय सिंह ने कहा कि लखनऊ में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध के लिए की गई मुख्यमंत्री केजरीवाल की साज़िशन गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया।

AAP की क्रांति करेगी तानाशाही का अंत 
प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे आप नेता आदिल खान ने कहा कि तानाशाह के ज़ुल्म का अंत AAP की क्रांति करेगी। हालांकि इस बीच उन्होंने पीएम मोदी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी नीतियों के खिलाफ बोले। आदिल खान ने कहा, "पूरा देश जानता है अरविंद केजरीवाल को फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया गया है। आम आदमी पार्टी पूरे देश में प्रचंड प्रदर्शन कर रही है। आज हम भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। कहा, हम आंदोलन की कोख से निकले लोग हैं। हम नहीं डरते। हमारा संघर्ष संसद से सड़क तक जारी रहेगा।" 


हेमंत की रिहाई पर बोले
आप नेता संजय सिंह ने हेमंत सोरेन की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह इस बात का संकेत है कि जो भी इस BJP सरकार के ख़िलाफ़ आवाज उठाएगा, उसे जेल में डाल दिया जाएगा। अगर आप हेमंत सोरेन के जमानत आदेश को पढ़ें, तो उसमें लिखा है कि पांच महीने जेल में रहने के बाद भी उनके ख़िलाफ़ कोई सुबूत नहीं है। फिर ED ने उन्हें इतने लंबे समय तक जेल में क्यों रखा? हेमंत सोरेन को बधाई है कि वो इतनी बड़ी लड़ाई जीत कर आये हैं, केजरीवाल को भी जल्द जमानत मिल जाएगी।“ 

Tags - Arvind KejriwalAAPHalla BolBJP